देवघर, मार्च 23 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के फब्बारा चौक के समीप रविवार शाम 5:00 बजे यातायात थाना प्रभारी ने वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान रॉन्ग साइड में चल रहे कई वाहन चालकों को रोका गया और उनके खिलाफ जुर्माना लगाया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि रॉन्ग साइड पर वाहन चलाना गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है और इसे बिल्कुल गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के महत्व के बारे में बताया और कहा कि पुलिस विभाग का उद्देश्य केवल नियमों का पालन कराना है ताकि सड़क पर सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि बार-बार चेतावनी देने के बाद भी यदि लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई अवश्य की जाएगी। यातायात नियमों का पालन न करने वाले चालकों के लि...