बदायूं, मार्च 20 -- पूर्व चेयरमैन के नाती और उसके साथी पर युवती को कमेंट और फब्तियां कसते हुए उसकी स्कूटी में टक्कर मारकर घायल करने का आरोप है। हादसे में उसका भाई भी घायल हुआ। पुलिस ने अज्ञात बाइक और अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, परिवार ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली एक व्यक्ति की बेटी सात मार्च की दोपहर अपने छोटे भाई के साथ सीएचसी पर दवा लेने जा रही थी। उसी दौरान वजीरगंज के पूर्व चेयरमैन का नाती और उसके साथी पर युवती को गंदे फब्तियां कसने लगे। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके परिणामस्वरूप युवती और उसका भाई घायल हो गए। भाई को पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के निजी अस्पताल रेफर किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.