फफूंद स्टेशन पर ट्रेनें नहीं रुकीं तो 19 को आठ घंटे मौन धरना
औरैया, सितम्बर 7 -- फफूंद रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के नियमित ठहराव की मांग को लेकर आंदोलन तेज होने लगा है। फफूंद स्टेशन संघर्ष समिति ने सोमवार को स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर शताब्दी एक्सप्रेस, जम्मू मेल और सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस के नियमित ठहराव की मांग की। रेलवे की ओर से ठोस पहल नहीं होने पर समिति ने 19 सितंबर को सुबह 10 से शाम छह बजे तक स्टेशन परिसर में मौन धरना देने का एलान किया है। संघर्ष समिति ने ज्ञापन में कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, जम्मू मेल और सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस के नियमित ठहराव के साथ फफूंद रेलवे स्टेशन को जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन घोषित करने की मांग उठाई। स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने और समग्र विकास कराने की मांग भी की गई। समिति अध्यक्ष श्याम कुमार सिंह ने कहा कि फफूंद स्टेशन क्षेत्र के लाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.