औरैया, दिसम्बर 27 -- भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोयला में शीतलहर के मद्देनजर जरूरतमंद व असहाय ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रेखा देवी और लेखपाल आलोक कुमार ने पात्र लाभार्थियों को कंबल प्रदान किए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सौरभ माथुर भी उपस्थित रहे। रेखा देवी ने कहा कि गरीब और बुजुर्ग लोगों को ठंड से बचाने के लिए पंचायत स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लेखपाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पात्र लोगों को चिन्हित कर कंबल वितरित किए गए। लाभार्थियों के चेहरे पर राहत और खुशी देखी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...