औरैया, अप्रैल 27 -- दिबियापुर, संवाददाता। औद्योगिक नगर दिबियापुर में सहालग के सीजन के बीच पिछले दो-तीन दिनों से भीषण जाम आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। सुबह से देर रात तक फफूंद चौराहे से नहर बाजार तक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे भीषण गर्मी में राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम में फंसकर लोग व्यवस्था को कोसते नजर आ रहे हैं। हालात यह हैं कि फ्लाईओवर पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। सोमवार को भी दोपहर के समय जाम ने विकराल रूप ले लिया, जिससे लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा का तीसरा दिन, भीषण जाम से बेहाल रहा शहर स्कूल से लौटते बच्चे भी जाम में फंसकर तेज धूप में परेशान होते दिखे, वहीं दफ्तर जाने-आने वाले लोगों को भी देर का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति क...