उन्नाव, मार्च 13 -- मोहान। जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मोहान कस्बे के एक स्वीट्स हाउस से आए लड्डू खाकर एक दर्जन लोगों के बीमार होने की शिकायत को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने टीम के साथ जब दुकान पर निरीक्षण किया तो वहां का मंजर देख अधिकारियों के होश उड़ गए। फफूंदी लगा खोया और मक्खियों से पटी चाशनी के बीच बन रही मिठाइयों को जब्त कर विभाग ने अब दुकान के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को जलेश्वरनाथ मंदिर में एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक के लिए कस्बा स्थित एक स्वीट्स हाउस से लड्डू मंगवाए गए थे। इन लड्डुओं का सेवन करने के बाद करीब एक दर्जन लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मामले की गंभीरता को देख...