रांची, दिसम्बर 31 -- रातू, प्रतिनिधि। राजधानी रांची के नजदीक स्थित छोटानागपुर फन कैसल पार्क में साल 2025 के अंतिम दिन बुधवार को पर्यटकों ने जमकर उत्साह मनाया। पार्क में आयोजित 'जिंगल्स 2026' के तीसरे दिन बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें किड्स डांस, फैशन शो, कपल डांस और डांस एंड फ्रिज जैसी स्पर्धाएं शामिल रहीं, जिनके विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए गए। किड्स डांस में बच्चे संगीत की धुन पर थिरकते नजर आए, वहीं फैशन शो में युवक-युवतियों ने रैंप वॉक कर वाहवाही बटोरी। पर्यटकों ने पार्क में स्थित ड्रैगन कोस्टर, स्काई ट्रेन, ट्रूपर, टोरा-टोरा, स्ट्राइकिंग कार, हाराकिरी, कैटरपिलर और टोरनेडो जैसे झूलों का आनंद लिया। लोहरदगा के कुड़ू से आए गोपाल ठाकुर और अंजना ठाकुर और धनबाद से आए रवि कुमार तथा रूपा देवी ने बताया क...