मथुरा, मई 14 -- विश्व एथलेटिक्स दिवस पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की मुहिम में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने आर्केडियन पब्लिक स्कूल नौहझील बाजना के मैदान पर फन किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई। इसमें करीब 80 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंडर 4 से 7, अंडर 8 से 11 एवं अंडर 12 से 14 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। 50 मीटर दौड़, शटल दौड़, बॉल थ्रो, रिंग थ्रो एवं स्टैंडिंग जंप प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में आयुक्त, मयंक एवं अनुराग विजेता रहे, जबकि बालिका वर्ग में भूमिका, मिताशी एवं दीपांशी ने स्थान प्राप्त किया। अन्य स्पर्धाओं में पीहू, शानवी, खुशी, अंशिका, प्रियंका, परी, भावना, कृष्ण, निशांत एवं हिमांशु सहित कई खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियो...