लखीसराय, मार्च 31 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। पाली पंचायत के फदरपुर गांव में रविवार की देर रात आगजनी की घटना सामने आई है, जिसमें एक किसान की महीनों की मेहनत पल भर में राख हो गई। घटना में संतलाल महतो पिता स्व. हेमन महतो की खेत में रखी दलहन फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतलाल महतो ने अपने खेत में करीब तीन बीघा जमीन पर उपजे मसूर एवं मटर की फसल को काटकर बोझा बनाकर रखा था। खेत उनके घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। रविवार की रात करीब 1:35 बजे गांव में शोर-शराबा होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां देखा कि फसल में भीषण आग लगी हुई है। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक करीब 500 बोझा मसूर और 100 बोझा मटर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि आग से आसपास के अन्य किसानों की फसल...