मधुबनी, जनवरी 1 -- मधुबनी । मधुबनी अनुमंडल क्षेत्र के खजुरी पंचायत अंतर्गत फत्तेपुर गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर नजर आ रहा है। सरकारी योजनाओं और विकास के दावों के बीच गांव की जमीनी हकीकत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। नल-जल योजना, सड़क, साफ-सफाई और स्वास्थ्य उपकेंद्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जैसी आवश्यक सुविधाएं बदहाल स्थिति में हैं, जिससे ग्रामीणों का दैनिक जीवन लगातार प्रभावित हो रहा है। गांव की सबसे गंभीर समस्या नल-जल योजना की है। हर घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन फत्तेपुर गांव की स्थिति इन दावों की सच्चाई उजागर करती है। ग्रामीणों के अनुसार नल-जल योजना लंबे समय से सुचारू रूप से संचालित नहीं हो रही है। गांव में बिछाए गए पाइप क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन उनकी ...