चंदौली, जून 1 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकिया पुलिस ने बीते शनिवार की रात फत्तेपुर गांव के पहाड़ी क्षेत्र में संचालित एक बड़े जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस की छापेमारी में छह जुआरियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि गिरोह के कथित सरगना सुमित चौधरी समेत सात आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने नकदी,ताश के पत्ते और आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस की कार्रवाई थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि फत्तेपुर स्थित पहाड़ी के पास बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने छह लोगों को दबोच लिया, जबकि कई...