गया, जून 8 -- नगर पंचायत फतेहपुर के वार्ड संख्या 6 और 10 में मुख्यमंत्री शहरी समग्र योजना के तहत प्रस्तावित पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य कार्यादेश जारी होने के 10 माह बाद भी शुरू नहीं हो सका है। निर्माण कार्य में हो रही देरी से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य पार्षद रवि कुमार ने परियोजना निदेशक, बुडको गया को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। मुख्य पार्षद ने बताया कि मालो राम के मिल से सोमवार बाजार तक सड़क और नाला निर्माण कार्य का आवंटन संवेदक वीरेन्द्र कुमार को 24 जुलाई 2025 को किया गया था। यह भी पढ़ें- फतेहपु : कार्यादेश जारी होने के 10 माह बाद भी नहीं बना सड़क और नाला कार्यादेश के अनुसार छह माह के भीतर निर्माण पूरा होना था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ ह...