गया, मार्च 23 -- फतेहपुर प्रखंड के दोनैया-सोहजना गांव के पास स्थित ढाढ़र नदी में पानी की कमी को देखते हुए नगर पंचायत फतेहपुर के मुख्य पार्षद रवि कुमार ने सराहनीय पहल की। सोमवार को उन्होंने जेसीबी के माध्यम से नदी में चार बड़े कुंड बनवाकर उसमें पानी की व्यवस्था कराई, जिससे छठ व्रतियों को काफी राहत मिली। ज्ञात हो कि ढाढ़र नदी छठ घाट पर फतेहपुर, दोनैया, सोहजना, शीतलपुर, इटवां और घोड़ियाटांड़ सहित कई गांवों के श्रद्धालु छठ पूजा करने पहुंचते हैं। इस वर्ष नदी पूरी तरह सूख जाने से व्रतियों में चिंता थी। मुख्य पार्षद की पहल से बनाए गए कुंड में छठव्रती स्नान कर अस्ताचलगामी और उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी। स्थानीय लोगों ने इस कार्य की काफी सराहना की है। इधर, डुमरीचट्टी स्थित ढाढर नदी में जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने दो जेसीबी लगाकर क...