फतेहपुर, अप्रैल 25 -- फतेहपुर। 28 अप्रैल को बनारस से हडप्सर (पुणे) तक संचालित होने वाली अमृत भारत स्पेशल ट्रेन का ठहराव फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित होने के बाद अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ ही अन्य कार्यक्रमों के साथ स्वागत समारोह का अभी आयोजन किया जाएगा। जिसके चलते पिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति संग 13 जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। वहीं कला व निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई है। समारोह पूर्वक होगा उद्घाटन22 कोच की बनारस से हडप्सर अमृत भारत का उद्घाटन समारोह पूर्वक कराया जाएगा। बताते हैं कि यह ट्रेन बनारस से 16:45 बजे चलकर प्रयागराज होते हुए 21:15 बजे फतेहपुर में ठहराव लेगी। यह भी पढ़ें- दोनों नई अमृत भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी इस दौरान कराए जाने वाले सभी...