मुजफ्फर नगर, नवम्बर 28 -- एसआईआर को लेकर फतेहपुर के लेखपाल आत्महत्या के विरोध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने रोष जताते हुए तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा ,जिसमें लेखपाल को आत्महत्या करने को मजबूर करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। पिछले दिनों फतेहपुर के लेखपाल सुधीर कुमार ने आत्महत्या कर ली थी,जिसमें परिजनों का आरोप था कि एसआईआर को लेकर अधिकारियों द्वारा दिन रात लेखपाल को प्रताड़ित किया गया। लेखपाल की गत 26 नवम्बर को शादी होनी थी लेकिन तहसील के अधिकारी लेखपाल को एसआईआर को पूरा करने के बाद ही छुट्टी न देने की बात कह रहे थे। आरोप है कि शादी से चार दिन पूर्व लेखपाल को निलंबित भी करवा दिया गया। शादी के लिए छुटटी न मिलने और नौकरी से भी निलंबित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.