गया, अप्रैल 12 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1250 लीटर देसी शराब और पांच बाइक जब्त की है। हालांकि पुलिस के पहुंचते ही तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि झारखंड से अवैध रूप से शराब की खेप लाई जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बंदरा जंगल के समीप छापेमारी की, जहां पुलिस को देखते ही तस्कर शराब और बाइक छोड़कर मौके से बचकर भाग गए। उन्होंने बताया कि बैंक पर बंधे बोरों की जांच करने पर उसमें से 1250 लीटर महुआ निर्मित शराब बरामद हुई। जब्त शराब एवं बाइक को थाना लाया गया है। इस मामले में उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...