फतेहपुर में 10 मई को होगा प्रजापति समाज का महा सम्मेलन, तैयारी हुई तेज
गया, मई 3 -- बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति, प्रखंड फतेहपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को प्रखंड के डुमरीचट्टी में आयोजित की गई। इसमें आगामी 10 मई को होने वाले चुनाव सह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विशेष चर्चा की गई। साथ ही इसके लिए विस्तृत रूप रेखा तय की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गोपीमोड़ में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जाएगी। साथ ही सम्मेलन में अधिक से अधिक समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होने पर विशेष रूप से जोर दिया गया। इसके लिए प्रखंड के सभी स्वजाति बंधुओं को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई। जिला कमेटी के निर्देशानुसार इस सम्मेलन में नई प्रखंड कमेटी के गठन के लिए चुनाव भी कराया जाएगा。
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रभुदयाल ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.