गया, दिसम्बर 9 -- फतेहपुर उप डाकघर के अंतर्गत चौकिया के सहायक शाखा डाकपाल मुद्रिका प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। उप डाकघर परिसर में डाककर्मियों ने उन्हें माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। 45 वर्षों तक सेवा देने वाले मुद्रिका प्रसाद को उनकी ईमानदारी, समय पालन और सेवा भाव के लिए विशेष रूप से याद किया गया। सब पोस्ट मास्टर छोटन चौधरी ने कहा कि उनकी कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणा है। विदाई के दौरान डाककर्मी भावुक हो उठे। मुद्रिका प्रसाद ने सभी साथियों को परिवार जैसा सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। समारोह में कई डाककर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...