फतेहपुर में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर आधुनिक सब्जी मंडी और शीतगृह निर्माण की उठाई मांग
गया, जून 4 -- नगर पंचायत फतेहपुर में किसानों और सब्जी व्यवसायियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान के लिए मुख्य पार्षद रवि कुमार ने बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गया जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा को पत्र सौंप कर महत्वपूर्ण मांग उठाई है। उन्होंने फतेहपुर नगर पंचायत क्षेत्र की अतिक्रमित सरकारी भूमि को मुक्त कर वहां आधुनिक कृषि और सब्जी मंडी के साथ शीतगृह (कोल्ड स्टोरेज) के निर्माण की मांग की है। मुख्य पार्षद रवि कुमार ने अपने पत्र में कहा है कि फतेहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में बिहार सरकार की काफी भूमि वर्षों से अतिक्रमण की चपेट में है। वहीं, स्थायी सब्जी मंडी नहीं होने के कारण किसान और सब्जी विक्रेता सड़क किनारे दुकान लगाने को विवश हैं। इससे प्रतिदिन बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या उत्पन्न होती है और किसानों को अपनी उपज का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.