फतेहपुर, फरवरी 23 -- खखरेरू, संवाददाता। ऐमापुर-रतनपुर मार्ग की मरम्मत का काम हाल ही में कराया गया है, लेकिन काम की गुणवत्ता पर उस समय सवाल खड़े हो गए जब क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान ने सड़क को खोद डाला। मानकविहीन काम को देखकर विधायक ने सम्बंधितों को कड़ी फटकार लगाते हुए काम को मानक के अनुसार किए जाने की सख्त हिदायत दी। विधायक के सड़क खोदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर तंज कसा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा ऐमापुर से रतनपुर तक करीब 23 सौ मीटर लंबी सड़क के मरम्मत कार्य करीब 20 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। लेकिन काम को मानक के अनुरुप न कराए जाने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की थी। स...