गया, जनवरी 8 -- फतेहपुर प्रखंड की जयपुर पंचायत के किसानों में उनकी रैयती जमीन वन विभाग को सौंपने की प्रस्तावित योजना से काफी आक्रोश है। सरकार व प्रशासन के इस निर्णय से आक्रोशित किसानों ने गुरुवार को विरोध-प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि सरकार और प्रशासन इस निर्णय को वापस ले, नहीं तो बड़े पैमाने आंदोलन किया जाएगा। हालांकि किसानों के विरोध के बाद सर्वे कार्य पर फिलहाल रोक दी गई है। मुखिया राजेंद्र सिंह राजू ने बताया कि फतेहपुर प्रखंड की जयपुर पंचायत के संडेश्वर, भवारीकला, देवठीका, भवारीखुर्द, झरहा आदि गांवों की 100 एकड़ से अधिक रैयती जमीन बिहार सरकार द्वारा वन विभाग को देने की तैयारी है। जबकि इस संबंध में न तो किसानों को और न ही पंचायत को कोई जानकारी दी गई है। किसानों को इसकी जानकारी तब हुई जब वन विभाग के कर्मी उनकी संबंधित रैयती जमीन का स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.