फतेहपुर, अप्रैल 9 -- फतेहपुर, संवाददाता। थरियांव थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये का इनामिया बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने हिरासत में लेकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।थरियांव पुलिस टीम पूर्वी बाईपास पर चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि इनामिया जीशान खान निवासी अमांव कोतवाली खागा फतेहपुर की ओर आ रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। का दौरान वह टिकसारी मार्ग की ओर भागा और झाड़ियों में छिप गया। पुलिस टीम ने चारो तरफ से आरोपी की घेराबंदी की। घिरता देख आरोपी अपने पास मौजूद अवैध असलहे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली जिशान के बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसे पकड़कर जिला अस्पताल भेजा। तलाशी ...