फतेहपुर, मई 4 -- मलवां। बुधैयापुर गांव में रविवार देर रात महिला मित्र से मिलने गए एक युवक की परिजनों और ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक को पकड़ने के बाद भैंस चोरी का शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा किया और लाठी-डंडों से उसे मरणासन्न कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एएसपी ज्ञान प्रकाश राय के अनुसार, जांच में सामने आया कि हुसैनगंज के भिटौरा निवासी कमलेश पुत्र रामसजीवन का बुधैयापुर गांव की एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार देर रात करीब ढाई बजे कमलेश उस महिला से मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान महिला के पति मान सिंह तथा परिजनों ने उसे देख लिया और पकड़ लिया। ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.