जामताड़ा, जनवरी 21 -- फतेहपुर में भाजपा की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष के आगमन व गणतंत्र दिवस की तैयारी पर मंथन फतेहपुर, प्रतिनिधि। फतेहपुर मंडल के मुरीडीह स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आगमन तथा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने की। मौके पर प्रदेश परिषद सदस्य माधव चंद्र महतो विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए फतेहपुर मंडल के सभी आठ पंचायतों के साथ-साथ बिंदापाथर मंडल के सीमावर्ती पंचायतों में भी प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। ताकि स्वागत कार्यक्रम में हजारों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.