जामताड़ा, मार्च 21 -- फतेहपुर में भाजपा का मंडल प्रशिक्षण वर्ग शुरू, कार्यकर्ताओं को दिए संगठन और विचारधारा के गुर फतेहपुर में भाजपा का मंडल प्रशिक्षण वर्ग शुरू, कार्यकर्ताओं को दिए संगठन और विचारधारा के गुरफतेहपुर, प्रतिनिधि।पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत फतेहपुर मंडल में दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया। मौके पर जिला संयोजक सह जिला महामंत्री मितेश शाह ने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को अनुशासित, संयमित और समर्पित बनाता है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में कुल सात विषयों पर अलग-अलग वक्ताओं द्वारा विस्तार से मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट और सेल्फ लास्...