फतेहपुर में बीएलबीसी की बैठक में वित्तीय समावेशन और जनकल्याण योजनाओं पर जोर
गया, मई 30 -- फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शनिवार को बीडीओ शशिभूषण साहू की अध्यक्षता में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी (बीएलबीसी) की बैठक हुई। बैठक में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, वित्तीय समावेशन और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में एलडीएम कैलाश कुमार ने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को जीविका द्वारा संपोषित 189 स्वयं सहायता समूहों और 11 ग्राम संगठनों के बैंक खाते शीघ्र खोलने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समूहों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त बनाना प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) की समीक्षा करते हुए सभी खाताधारकों को इन योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- डीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.