गया, अप्रैल 19 -- बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की प्रखंड स्तरीय कमेटी गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गोपीमोड़ में 10 मई को प्रस्तावित चुनाव के मद्देनजर रविवार को बैठक कर रणनीति बनाई गई। अध्यक्ष प्रभुदयाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में घर-घर संपर्क अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए टीम गठित कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रभुदयाल ने समाज के लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की और महिलाओं की भागीदारी पर भी जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...