हल्द्वानी, जून 4 -- हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड के ग्रामीण क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है। ऊर्जा निगम ने फतेहपुर में नए बिजलीघर का निर्माण शुरू कर दिया है। इससे सप्लाई शुरू होने पर ग्रामीणों को लो वोल्टेज और कटौती से राहत मिलने की उम्मीद है। हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी बढ़ने पर बिजली उपभोक्ताओं की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। कालाढूंगी रोड में बिजली कनेक्शन बढ़ने पर कमलुवागांजा और कठघरिया बिजलीघर पर लगातार लोड बना रहता है। ऐसे में लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या बनी रहती है। इसके समाधान के लिए ऊर्जा निगम ने कवायद शुरू कर दी है। फतेहपुर की जयपुर पाडली ग्राम पंचायत में नए बिजलीघर का निर्माण शुरू कर दिया है। इसके बनने पर फतेहपुर, लामाचौड़ के साथ ही बसानी क्षेत्र के गांवों को आपूर्ति शुरू की जाएगी। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभि...