फतेहपुर में बाइक के डिक्की से डेढ़ लाख ले उड़े उचक्के, सीसीटीवी में कैद हुआ वारदात
गया, मई 4 -- फतेहपुर में उचक्कों ने एक बाइक की डिक्की से करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी कर ली। यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसके आधार पर पुलिस आरोपितों की पहचान में जुटी है। फतेहपुर-पहाड़पुर स्टेशन रोड में सोमवार की दोपहर करीब एक बजे की यह घटना है। बताया गया है कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के चरोखरीगढ़ गांव के अखिलेश कुमार ने अपनी बहन की शादी के लिए पंजाब नेशनल बैंक फतेहपुर शाखा से डेढ़ लाख रुपये निकालकर अपनी बाइक की डिक्की में रखे थे। इसके बाद वह फतेहपुर-पहाड़पुर सड़क मार्ग पर स्थित हिन्दुस्तान टाइम्स की दुकान के पास पहुंचा। वह दुकान के पास बाइक खड़ी कर पेंट लेने दुकान में गया। इसी दौरान पहले से घात लगाए उचक्के ने मौका पाकर डिक्की खोल ली और रुपये लेकर फरार हो गए। कुछ ही देर बाद जब अखिलेश दुकान से बाहर आया तो बाइक की डिक्की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.