फतेहपुर, जून 23 -- फतेहपुर (असोथर), संवाददाता। असोथर थाने के सरकंडी खास गांव में बंटवारे के विवाद में मंगलवार को सब्बल और कुल्हाड़ी से एक युवक को उसके ही दो सगे भाइयों ने मौत के घाट उतार दिया। वहीं बीच बचाव में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि सरकंडी खास निवासी 60 वर्षीय भगवानदीन उर्फ भगोने निषाद के छह बेटे ‌‌‌और दो बेटियां है। भगोने निषाद का चौथे नंबर का बेटा 32 वर्षीय पदुम कुमार कानपुर में खानपान का ठेला लगाता था। 21 जून को उसकी छोटी बहन माया की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वह घर आया था। मंगलवार को मकान, खेत और बहन की शादी में खर्च हुई रकम को लेकर प्रदुम की बड़े भाई दशरथ से कहासुनी हो गई। दश...