गया, जून 6 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक युवक से फर्जी पहचान बताकर ऑनलाइन ठगी कर ली गई। इस संबंध में पीड़ित संदीप कुमार ने फतेहपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थाने में दिए गए आवेदन में संदीप कुमार ने बताया है कि शनिवार को एक व्यक्ति ने किसी परिचित का नाम लेकर उससे संपर्क किया और स्वयं को वही व्यक्ति बताते हुए विश्वास में ले लिया। उसकी बातों पर भरोसा कर पीड़ित ने अलग-अलग यूपीआई आईडी पर छह किस्तों में 10 हजार रुपये भेज दिए। बाद में जानकारी मिली कि संबंधित व्यक्ति फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर रहा था और उसने धोखाधड़ी कर रकम हासिल की है।पीड़ित के अनुसार, पैसे भेजने के बाद आरोपी का मोबाइल नंबर बंद हो गया, जिससे ठगी की आशंका और गहरा गई। मामले में मोबाइल नंबर व यूपीआई आईडी का विवरण भी आवेदन में दिया गया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले ...