फतेहपुर, अप्रैल 30 -- खागा (फतेहपुर), संवाददाता। मंगेतर के सामने युवती से दुष्कर्म के मुख्य आरोपित बबलू सिंगरौर को पकड़ने में नाकाम पुलिस ने इनाम की राशि 50 हजार से बढ़ाकर अब एक लाख रुपये कर दी है। गुरुवार को एडीजी प्रयागराज जोन ने मामले की जानकारी ली और आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। आरोपी पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस गैंगस्टर लगाने के साथ ही संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है। इधर देर शाम करीब एक करोड़ रुपये की कीमत वाली सरकारी जमीन पर आरोपी द्वारा किए गए अवैध निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया। बता दें कि मुख्य आरोपित बबलू सिंगरौर की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है, पर छह दिन बीतने के बाद भी उसके हाथ खाली हैं। यह भी पढ़ें- फतेहपुर गैंगरेप केस: फरार भाजपा नेता पर इनाम की राशि बढ़ी, अब एक लाख के इनाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.