फतेहपुर, अगस्त 4 -- बकेवर(फतेहपूर), संवाददाता। बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को प्रेमिका से मिलने आए अंबेडकरनगर के प्रेमी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। प्रेमी का शव प्रेमिका के ही घर में बनी दुकान में लटका पाया गया। बताया जा रहा है कि प्रेमिका ने ही फोन कर प्रेमी को घर बुलाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब पुलिस पहुंची तो घर में सिर्फ युवती की मां और बहन थीं। ऐसे में पुलिस साजिश के एंगल से भी घटना की जांच कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है。

प्रेमी के बारे में जानकारी पुलिस ने बताया कि अंबेडकरनगर जिले के पहाड़पुर थाना टांडा निवासी 26 वर्षीय युवक मोहम्मद अकमल दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसकी करीब एक साल पहले अपन...