फतेहपुर, अप्रैल 25 -- जहानाबाद। गढ़ी मोहल्ले में मुगल मार्ग पर शनिवार रात एक बेकाबू डीसीएम ने बाइक सवार दो रिश्तेदारों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित डीसीएम एक सैलून दुकान में घुस गई, जहां बाल कटवा रहे एक युवक का पैर टूट गया। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बकेवर थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी 42 वर्षीय रामचंद्र अपने साढ़ू 45 वर्षीय घनश्याम के साथ बाइक से बाजार सामान खरीदने आए थे। दोनों देर शाम घर लौट रहे थे, तभी मजार मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- MP: भिंड में बेकाबू बस ने बाइक सवारों को रौंदा; 3 की मौत, बाइक को 5 KM तक घसीटा टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और डीसीएम उन्हें क...