गया, मार्च 16 -- फतेहपुर प्रखंड में डिग्री कॉलेज की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर अब आंदोलन का स्वर तेज होने लगा है। स्थानीय युवाओं ने इस मुद्दे को प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक उठाने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत अगले सप्ताह हस्ताक्षर अभियान से की जाएगी। इस अभियान के तहत करीब दस हजार लोगों के हस्ताक्षर जुटाकर मांग से संबंधित आवेदन मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, क्षेत्रीय सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजा जाएगा। युवा संगठन के समर राठौर, गुंजन सिंह, गुलशन कुमार, अनीश पांडेय, धीरू सिंह आदि ने कहा कि फतेहपुर प्रखंड में डिग्री कॉलेज की मांग वर्षों से उठती रही है। कई बार सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष मौखिक व लिखित रूप से मांग भी रखी गई, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पह...