गया, अप्रैल 3 -- थाना क्षेत्र के छोटहरा टोला मतला में शुक्रवार की सुबह ग्रामीण चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन देने के बाद एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद चिकित्सक फरार हो गया। घर में चीख पुकार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इससे ग्रामीणों में भी आक्रोश है। दोषी चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस से कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अलख राजवंशी उर्फ आलोक राजवंशी की पत्नी पिंकी देवी (35) की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने गांव के ही एक ग्रामीण चिकित्सक को बुलाया था। चिकित्सक द्वारा सुई लगाते ही महिला की हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया क...