फतेहपुर, मई 10 -- खागा। धरमंगदपुर नरवा गांव में शनिवार रात जमीन के विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि ग्राम प्रधान समेत छह लोगों ने गांव के बाहर घेरकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। परिजनों ने गोली मारने का भी दावा किया है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और शव उठाने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। बाद में अधिकारियों के समझाने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- भू विवाद में किसान की लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हत्या किसान की पत्नी रमा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति 40 वर्षीय फूल सिंह लोधी शनिवार को सातो नरैनी बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे...