गया, अप्रैल 15 -- भारत की जनगणना 2027 के तहत प्रखंड क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार से शुरू हो रहा है। इसको लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू राम सहाय हाई स्कूल को प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है, जहां प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा। यह कार्यक्रम 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक तीन चरणों में संपन्न कराया जाएगा। बीडीओ शशिभूषण साहू ने बताया कि इस प्रशिक्षण में कुल 540 कर्मियों, जिनमें 476 प्रगणक और 64 पर्यवेक्षक शामिल हैं जिन्हें तीन चरणों में जनगणना कार्य की बारीकियों की जानकारी दी जाएगी। इसमें 16 से 18 अप्रैल तक पहले चरण में 177 कर्मियों को, 19 से 21 अप्रैल तक दूसरे चरण में 180 कर्मियों को तथा 22 से 24 अप्रैल तक ती...