गया, मई 2 -- फतेहपुर थाने की पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्देश पर की गई। बताया गया है कि 21 अप्रैल 2026 को बाइक घर के बाहर खड़ी की गई थी। सुबह उठने पर बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर थाने में आवेदन दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी एवं आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली।गिरफ्तार सोनू कुमार फतेहपुर थाना क्षेत्र के रघवाचक गांव का रहने वाला है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हिंदी ...