फतेहपुर, फरवरी 28 -- ---- फोटो परिचय- 28FAT01, मासूम का शव मिलने के बाद घटनास्थल पर लगी भीड़। 28FAT02- अगवा कर मासूम की हत्या करने का आरोप लगा हंगामा करते ग्रामीण। ---- विजयीपुर(फतेहपुर), संवाददाता। चार दिन से लापता तीन साल के मासूम का शव शनिवार सुबह घर से करीब सौ मीटर दूर खेतों में मिलने से सनसनी फैल गई। शव के कई हिस्सों को जंगली जानवरों ने नोचा था। ग्रामीणों ने मासूम को अगवा कर हत्या और फिर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। हंगामा बढ़ता देख तीन थानों का पुलिस फोर्स और एसओजी मौके पर पहुंच गई। सीओ और एएसपी के समझाने पर करीब पांच घंटे बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। किशनपुर थाना क्षेत्र के लोची का डेरा मजरा इटरौरा निव...