गया, अप्रैल 22 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के पकरी गांव में मंगलवार रात चोरों ने पशुपालक चंदन सिंह के घर के बाहर बंधी दो गाय चुरा ली। घटना की जानकारी बुधवार सुबह तब हुई जब पशुपालक ने दोनों गायों को गायब पाया। चोरी गई गायों की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। पीड़ित ने फतेहपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और चोरों की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से जल्द खुलासा कर चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...