फतेहपुर में खेग्रामस की बैठक कर सदस्यता अभियान चलाया
समस्तीपुर, जून 28 -- ताजपुर। प्रखंड के फतेहपुर पंचायत में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की बैठक आयोजित कर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा जनसमस्याओं एवं जनमुद्दों पर निर्णायक संघर्ष चलाने का संकल्प लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि गरीबों, खेतिहर मजदूरों और वंचित तबकों के अधिकारों की रक्षा के लिए खेग्रामस को मजबूत करना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड, आवास, मनरेगा, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर व्यापक जनसंघर्ष चलाया जाएगा। माले नेता मनोज कुमार, रंजीत कुमार एवं चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही ग्रामीण गरीबों की आवाज बुलंद होगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी लड़ाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.