फतेहपुर में कोचिंग से घर लौट रहे छात्र की साइकिल से गिरने के बाद मौत
गया, मई 9 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में कोचिंग से घर लौटने के दौरान साइकिल से गिरने से छात्र टिंकू कुमार (12) की मौत हो गई। छात्र की अचानक हुई मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है। यह घटना शनिवार शाम की बताई गई है। बताया गया है कि डुमरी गांव निवासी बलम मांझी के पुत्र टिंकू कुमार अपने पड़ोसी गांव बदऊआं से कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान घर पहुंचने से पहले वह अचानक सड़क पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। घटना के समय साथ चल रहे उसके साथी ने किसी तरह उसे घर पहुंचाया। इसके बाद परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर लेकर पहुंचे, जहां देखने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया कि टिंकू पूरी तरह स्वस्थ था और उसे किसी प्रकार की बीमारी नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.