फतेहपुर, मई 2 -- फतेहपुर, संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहिमालन का पुरवा गांव में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हमलावरों ने एक हिस्ट्रीशीटर को मार डाला। इस हमले का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में आठ हमलावार एक युवक को बर्बरता से लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। वहीं युवक के माता-पिता उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। 43 सेकेंड के इस वीडियो में हमलावरों ने 70 बार लाठियां मारीं। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार रहिमालन का पुरवा गांव निवासी ज्ञान सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब दस बजे उनका 32 वर्षीय भतीजा अभिमन्यु उर्फ कुन्नू घर के बाहर बैठा था। यह भी पढ़ें- हमलावरों ने हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ बरसाईं...