फतेहपुर, जून 13 -- फतेहपुर (हसवा)। थरियांव में हॉरर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैर समुदाय के युवक से अवैध संबंध के शक में एक भाई ने अपनी शादीशुदा बहन की गला घोटकर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद भाई ने शनिवार सुबह खुद हंसवा पुलिस चौकी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर घटनास्थल पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवक शनिवार सुबह हसवा पुलिस चौकी पहुंचा। उसने बताया कि वह शुक्रवार रात 21 वर्षीय बहन को उसकी ससुराल से लेने गया था। बहन को लेकर गांव लौट रहा था। रास्ते में उसने बहन को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह...