गया, अप्रैल 4 -- फतेहपुर पुलिस ने शनिवार को अवैध बालू लदे एक ट्रैकर जब्त की है। साथ ही मौके से चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के धनेता गांव के समीप छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा। साथ ही मौके से चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक का नाम रौशन कुमार है जो फतेहपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...