गया, अगस्त 6 -- फतेहपुर प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, हरित परिसर निर्माण और शैक्षणिक गतिविधियों के बेहतर संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में इको क्लब से जुड़े नए निर्देशों, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान और विद्यालय स्तर पर संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने का निर्देश दिया। गुरुगोष्ठी में प्रधानाध्यापकों को नियमित और उद्देश्यपूर्ण कक्षा अवलोकन करने, शिक्षण प्रक्रिया में सुधार लाने तथा विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता का लगातार मूल्यांकन करने...