बागपत, मई 13 -- बिनौली। फतेहपुर पुट्ठी गांव से एक किसान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। फतेहपुर पुट्ठी गांव निवासी 56 वर्षीय किसान सुभाष सिंह गत तीन मई को सुबह दस बजे घर से खेतों पर जाने के लिए कहकर गए थे। देर शाम तक भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। रिश्तेदारियों में काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिलने पर लापता किसान के भतीजे अजीत तोमर ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया कि किसान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस लापता किसान की तलाश कर रही है। यह भी पढ़ें- शारदा नहर में अधेड़ डूबा, तलाश जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...