फतेहपुर पहुंचे साइकिल यात्री, गांव-गांव दे रहे रक्तदान का संदेश
फतेहपुर, मई 31 -- फतेहपुर। दोस्त की मां की ब्लड कैंसर से मौत के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सिंह ने रक्तदान और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। वह नोएडा से कुशीनगर तक साइकिल यात्रा कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। शहर पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। गोरखपुर निवासी अतुल सिंह ने बताया कि दोस्त की मां के इलाज के दौरान पहली बार रक्तदान करने के बाद उन्हें इस अभियान की प्रेरणा मिली। यात्रा के दौरान वह गांवों और कस्बों में लोगों को रक्तदान के महत्व तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक वह 23 राज्यों में रक्तदान कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- रक्तदाताओं का किया गया सम्मान इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी संस्था से जुड़े कई लोगों ने उनका स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.