गया, जून 22 -- फतेहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह और 10 के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद मालो राम के मिल से सोमवार बाजार तक सड़क और नाले का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कार्यादेश जारी होने के 10 माह बाद भी सड़क और नाला निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ था। मुख्य पार्षद ने बुडको को पत्र लिखकर विलंब की जांच और शीघ्र कार्यारंभ की मांग उठाई थी। अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान में प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित की गई थी। इस खबर का असर दिखा और कार्यादेश मिलने के बाद भी लंबे से अटके सड़क और नाला निर्माण का कार्य शुरू हो गया। 24 जुलाई 2025 को जारी किया गया था कार्यादेश

मुख्यमंत्री शहरी समग्र योजना मुख्यमंत्री शहरी समग्र योजना के अंतर्गत होने वाले सड़क और नाला निर्माण का कार्यादेश 24 जुलाई 2025 को जारी किया गया था। इसे छह माह ...